अमीर बनाम गरीब भारत

मुंबई स्थित मुकेश अंबानी के करीब 1 अरब डॉलर कीमत वाले चर्चित घर एंतिला पर टाटा ने आश्चर्य जताया।उन्होंने कहा कि आखिर मुकेश अंबानी इतने महंगे घर में क्यों रहना चाहते हैं। टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा ने लंदन स्थित समाचार पत्र टाइम्स को दिए साक्षात्कार में कहा, 'यह देखकर मुझे बड़ा आश्चर्य होता है कि कोई ऐसा क्यों करेगा (घर पर इतना पैसा क्यों खर्च करेगा)।

ऐसे ही कारणों से क्रांतियां होती हैं। जो लोग उस घर में रह रहे हैं उनको अपने आसपास देखना चाहिए और देखना चाहिए कि क्या वह कुछ अलग कर सकता है। यदि वह ऐसा नहीं कर सकता है तो यह काफी दुखद है क्योंकि भारत को ऐसे लोगों की जरूरत है जो अपनी संपत्ति का कुछ हिस्सा लोगों की कठिनाइयां दूर करने के लिए दे सकें।'ब्रिटेन की स्टील कंपनी कोरस और कार निर्माता कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) को खरीदने वाले रतन टाटा ने कहा कि भारत में अमीर और गरीब के बीच बढ़ती खाई से वह बहुत चिंतित हैं।

उन्होंने कहा कि हम इस आर्थिक असमानता को कम करने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं। अमीर शायद चाहते ही यही हैं कि गरीबी बनी रहे। हालांकि टाटा समूह ने अपने चेयरमैन के बयान का गलत अर्थ निकालने की बात कहकर अपना बचाव किया है।
भारत का एक बार से विभाजन हो रहा है, अमीर लोगों का भारत अलग बन रहा है। और गरीब भारत अलग। किसी के पास सिर छुपाने के लिए जगह नहीं है, तो अम्बानी जैसे लोग एक अरब डालर के बंगले में रहते हैं। एक डालर में पचास रुपये होता है। हमारी गणित थोड़ी कमजोर है। हम हिसाब में समय ख़राब नहीं करना चाहते हैं।
अम्बानी और टाटा दोनों माहिर हैं, अकूत संपत्ति के मालिक हैं। इन्हें देश के विभाजन को बचाने के बारे में सोचना होगा।

पाक में छिपे भारत के 50 मोस्ट वॉन्टेड

भारत ने पाकिस्तान में छिपे 50 वॉन्टेड भगोड़ों की लिस्ट जारी की है। लिस्ट में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम , मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और लश्कर - - तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद और खूंखार आतंकवादी जकी उर रहमान लखवी के नाम भी शामिल हैं।

हाफिज सईद का नाम इस सूची में सबसे ऊपर है। वह मुंबई हमलों सहित भारत में हुए अन्य आतंकी हमलों में शामिल रहा है।

इस सूची में जैश - - मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर का भी नाम है , जो 2001 में संसद पर हुए हमले का प्रमुख आरोपी है। सरकार ने 1999 में कंधार विमान अपहरण की घटना में बंधकों की रिहाई के बदले में अजहर को रिहा कर दिया था।

आइए आपको बताते हैं कौन-कौन हैं पाकिस्तान में छिपे वे 50 खूंखार आतंकी जिनको भारत को सरगर्मी से तलाश है।
हाफिज मोहम्मद सईद, साजिद मजीद, सैयह हाशिम अब्दुल रेहमान पाशा, मेजर इकबाल, इलियास कश्मीरी, राशिद अब्दुल्लाह, मेजर समीर अली, दाऊद इब्राहिम, मेमन इब्राहिम, छोटा शकील, मेनन अब्दुल रज्जाक, अनीस इब्राहिम, अनवर अहमद हाजी जमाल, मोहम्मद दोसा, जावेद चिकना, सलीम अब्दुल गाजी, रियाज खत्री, मुनफ हलारी, मोहम्मद सली मुजाहिद, खान बशीर अहमद, याकूब येड़ा खान, मोहम्मद मेनन, इरफान चौगुले, फिरोज राशिद खान, अली मूसा, सगीर अली शेख, आफताब बटकी
मौलाना मोहम्मद मसूद अजहर, सलाऊद्दीन, अजम चीमा, सय्यद जैबुद्दीन जाबी, इब्राहिम अतहर, अजहर यूसुफ, जहूर इब्राहिम मिस्त्री, अख्तर सईद, मोहम्मद शाकिर, रऊफ अब्दुल, अमानुल्लाह खान, सूफियां मुफ्ती, नचान अकमल, पठान याकूब खान, काम बशीर, लखबीर सिंह रोडे, परमजीत सिंह पम्मा, रंजीत सिंह, वाधवा सिंह, अबू हमजा, जकी उर रहमान लखवी, आमिर रजा खान
साभार - नभाटा

किसने क्या किया
हाफिज सईद
लश्कर-ए-तैयबा का बिग बॉस। भारत पर 26/11 हमले का मुख्य आरोपी।
इलियास कश्मीरी
अलकायदा की 313 ब्रिगेड का चीफ है। ओसामा की जगह अलकायदा का चीफ बन सकता है। 26/11 का प्लान उसी ने तैयार किया था। हेडली से भी उसका नाम जुड़ा। वह भारत पर दो और हमले की तैयारी कर रहा था।
सैयद सलाउद्दीन
हिजबुल मुजाहिद्दीन का सुप्रीम कमांडर। कश्मीर को लेकर भारत के खिलाफ जिहाद चलाता है।
दाऊद इब्राहिम
अंडरवर्ल्ड डॉन। मुंबई बम धमाकों में आरोपी। आईएसआई की सुरक्षा में कराची में रह रहा है।
मौलाना मसूद अजहर
जैश-ए-मोहम्मद का चीफ। 2001 में संसद पर हुए हमले ( 26/11 ) का प्रमुख आरोपी। सरकार ने 1999 में कंधार विमान अपहरण की घटना में बंधकों की रिहाई के बदले में अजहर को रिहा कर दिया था।
मेनन इब्राहिम
दाऊद इब्राहिम का बेहद करीबी। 1993 में मुंबई में हुए सीरियल ब्लास्ट में आरोपी।
अनीस इब्राहिम
दाऊद इब्राहिम का भाई। डी गैंग का खास मेंबर। खाड़ी के देशों में बिजनेस चलाता है। मुंबई बम धमाकों में आरोपी।
छोटा शकील
दाऊद का दायां हाथ। मुंबई हमलों में आरोपी। डी कंपनी की भारत में की गई कई संगीन वारदातों में वॉन्टेड।
मेनन अब्दुल रजाक
टाइगर मेनन के नाम से भी जाना जाता है। 1993 को मुंबई ब्लास्ट में आरडीएक्स का इंतजाम उसी ने किया था।
अबू हमजा
बेंगलुरु में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस पर हुए हमले में पहली बार नाम सामने आया। इसके बाद वह पाकिस्तान भाग गया। 26/11 हमले की साजिश रचने में भी वह शामिल था।
अब्दुल रहमान पाशा
पाशा पहले पाकिस्तानी सेना में था। इसके बाद वह लश्कर से जुड़ गया। हेडली मामले में वह मुख्य कॉर्डिनेटर के तौर पर जुड़ा था। हालांकि पाकिस्तान इस बात से इनकार करता है।
जकी-उर-रहमान लखवी
लश्कर का नंबर दो कमांडर। लखवी चाचा के तौर पर भी जाना जाता है। लखवी ने 26/11 हमले के लिए ट्रेनिंग और भर्ती का काम देखा था।

LinkWithin

Related Posts with Thumbnails